9 Steps Best Spongy Dahi Vada Recipe in Hindi | दही-वड़ा रेसिपी

Shubhu Blogs
0

9 Steps Best Spongy Dahi Vada Recipe in Hindi | दही-वड़ा रेसिपी

Dahi Vada Recpe in Hindi


हेलो Foodies घर पर स्वादिष्ट Dahi Vada Recipe in Hindi की इस ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है! दही वड़ा एक लोकप्रिय भारतीय डिश है जिसे आप स्नैक, स्ट्रीट फूड, या किसी खास अवसर बनने वाली डिश कहें।  शादी या किसी अन्य पार्टी के मेन्यू में तो यह आपको ज़रूर मिलेगा। 

यह मीठे, खट्टे और मसालेदार स्वादों का एकदम सही कॉम्बो/मेल है जो ज़ुबान को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह मुंह में पानी लाने वाला व्यंजन उड़द की दाल, दही और आपके किचन में आसानी से उपलब्ध कुछ अन्य सामग्री का उपयोग करके ही तैयार हो जाएगा। 
कुछ ही दिनों में रंगो का त्यौहार होली भी आने वाला है इस पावन पर्व पर हमारे सभी प्रियजन एकसाथ होते है| कई सारे पकवान घरों में तैयार किये जाते है।  

इस होली हमारी दही वड़ा रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें और किसी अन्य अवसर पर भी आप इसे बना सकते है| यह बेहद आसान तो है ही और आपके प्रियजनों को इतना पसंद आएगी कि वह ज़रूर आपसे दोबारा मांग कर खाएंगे 

हमारी इस रेसिपी कि खासियत यही है कि इसे step by step फॉलो करेंगे तो फ़लस्वरूप आप पाएंगे कि हमारे जो वड़ा है वह बहुत स्पंजी और सॉफ्ट होगा। 

आपने कई बार बाहर या कहीं ऐसे दही वड़े खाएं होंगे जो हार्ड होने के साथ दही के अलावा उसमें अलग खट्टास सी होती है जो बिलकुल भी टेस्टी नहीं लगता। लेकिन हमारी रेसिपी के साथ यह सॉफ्ट और बेहद जायकेदार भी होने वाला है।        

तो, चलिए बिना ज़्यादा समय गवाएं शुरू करते हैं और सीखते हैं कि इस स्वादिष्ट डिश को कैसे बनाया जाता है| 

बनाने का समय और परोसने की संख्या | Making Time and Number of Servings

  • तैयारी: दही वड़ा की तैयारी में लगभग 30-40 मिनट लगते है जिसमें दाल ग्राइंड करना, हाथ फेंटना, दही फेंटना, चटनी बनाना आदि. हालाँकि दाल को 8 घंटे तक भिगोना भी होता है।
  • कुकिंग: को पकने में लगभग 25-30 मिनट लगेंगे जिसमे वड़ा फ्राई करके पानी में सोक करना और दही एवं अन्य इंग्रीडिएंट्स को ऊपर डालकर रेडी करना।
  • मेकिंग: इसे पर्फेक्ट्ली पूरी तरह बनाने में लगभग 1 घंटा लगेगा।
  • सर्विंग साइज: हमने जितना इंग्रीडिएंट्स लिया 4 लोगों के लिए पर्याप्त होगा।

दही वड़ा रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

  • 250 ग्राम उरद दाल 
  • 1 किलो दही 
  • 1  इंच अदरक 
  • 1 चुटकी हींग
  • 50 ग्राम जीरा (भुना पिसा)
  • 50 ग्राम चीनी 
  • नमक स्वादनुसार
  • काला नमक 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • डीप फ्राई करने के लिए तेल
  • 250 ग्राम गुड़ (चटनी के लिए)
  • 250 ग्राम इमली (चटनी के लिए)
  • 1  चम्मच कलौंजी (चटनी के लिए)


तैयारी | Preparation

  • उड़द दाल को 8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
  • 8 घंटे बाद दाल छन्नी की मदद से पानी से साफ करके कुछ देर के अलग रख दें ताकि इसका छिलका अलग हो जाये और एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
  • इतने में आप दही में 50 ग्राम चीनी मिला कर मथानी की सहायता से अच्छे से फेंट लें जिससे दही क्रीमी हो जाये
  • इमली-गुड़ की मीठी चटनी बना लें, अन्य मसाले तैयार कर लें, और हरा धनिया चॉप करलें।

स्पंजी दही वड़ा रेसिपी की विधि | Spongy Dahi Vada Recipe in Hindi

  • Step 1:  सबसे पहले सोक दाल को ग्राइंडर में अदरक, हींग, और हल्का स पानी डालकर ग्राइंड करलें। ध्यान रहे दाल ज़्यादा गीली न हो। 
  • Step 2: इसके बाद दाल के बैटर को एक बर्तन में निकाल कर हल्का सा नमक डाल कर हाथ से थोड़ा फेंट लें 
  • Step 3: अब मध्यम आंच पर एक कढ़ाई में डीप फ्राई करने के लिए तेल को अच्छे से गर्म करें 
  • Step 4: तेल गर्म होने पर दाल के बैटर को हाथ से बरे के शेप देकर तेल में डाल कर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • Step 5: एक पतीले में पानी लें और अच्छे से सुनहरा होने के बाद बरे को फूलने के के लिए इस पानी में 5-10 मिनट छोड़ दें।
  • Step 6: बरों के अच्छे से फूलने के बाद एक-एक बरे निकालें और दोनों हाथों की सहायता से हल्के-हल्के दबा कर अतिरिक्त पानी को निकाल दें 
  • Step 7: एक-एक करके सभी बरों को एक बड़े प्लैटर (परात) या थाली में सजा लें।
  • Step 8: अब ऊपर से धीरे-धीरे सभी बड़ों पर फेंटा हुआ दही डालें ताकि सभी बड़े अच्छे से दही से कवर हो जाए।
  • Step 9: 10 मिनट के लिए बड़ों को ऐसे ही दही में रहने दें जिससे की वह थोड़ा फ्लेवर सोक कर ले।

गार्निशिंग और परोसें | Garnishing and serving

  • सर्व करने के लिए एक प्लेट लें चाहे स्टील या अगर क्रॉकरी उपलब्ध हो तो बहुत बेहतर।
  • अब 2-4 जितना आप सर्व करना चाहे दही-वड़ा प्लेट में निकले ऊपर से दही, मीठी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, कला नमक,  भुना पिसा जीरा, सेव स्प्रिंकले करके सर्व करें।
हमारी यह रेसिपी छोटे परिवार यह छोटी सी gathering के लिए बिलकुल परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे अपने किचन में ज़रूर ट्राई करें यह दही वड़ा रेसिपी आपके परिवार और प्रियजनों को खूब पसंद आएगी और वह आपसे दोबारा ज़रूर मांग कर खाएंगे।

टिप्स | Tips

  • वैसे तो हमारे वड़े आलरेडी फूले हुए होंगे लेकिन आप चाहें तो बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं।
  • हमने इस रेसिपी में वड़ों को सिंपल ही रखा है आप चाहे तो डीप फ्राई करने से पहले इसके बैटर में थोड़े ड्राई फ्रूट्स जैसे कि चिरौंजी, कटे हुए काजू और और बादाम भी  डाल सकते है।
  • दही डालने से पहले वड़ों को पानी में भिगोकर रखने से ही वड़े मुलायम और स्पंजी बनते हैं।
  • दही वड़ा बनाने के लिए अच्छे क्वालिटी का ही दही लें आप चाहे तो घर में दही जमा सकते है इसके लिए 7-8 घंटे पहले या रात भर के लिए पके हुए दूध में 1 चम्मच दही डाल कर छोड़ देना है| (हमारे घर में जमा दही ही यूज़ किया जाता है) 
  • दही को और क्रीमी करने के लिए आप इसे मलमल के कपड़े में दबा कर छान सकते हैं ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
  • बहुत लोगों को दही में मिठास नहीं पसंद होती तो आप चीनी न डालें या कम कर सकते हैं 
  • आपको पसंद हो तो आप ऊपर से हरी चटनी भी डाल सकते है जो पुदीने के पत्ते, हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस से  बन जाती है।
  • गार्निश करने के लिए ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, अनार-दाना और साथ ही पापड़ी भी हाथ से क्रश करके डाल सकते है जिससे यह और भी सुन्दर दिखेगा 
ज़रूर ट्राई करें - Pav Bhaji Recipe in Hindi

विविधताएं | Variations 

हमारी यह दही वड़ा की विधि एक कम्पलीट रेसिपी है। हमने इसमें लगभग सभी कुछ कवर किया है और टिप्स में भी काफी कुछ बताया है।

वैरिएशंस की बात करें तो आप डीप फ्रायड की जगह वड़ा को एयर-फ्राइड कर सकते जो काफी हैल्थी ऑप्शन भी है। साथ ही उरद दाल की जगह मूंग दाल भी यूज़ कर सकते है। 

इसके अलावा बेसन की पकौड़ी भी डालकर दही-भल्ले भी बना सकते। हालाँकि दही-भल्ले की रेसिपी कुछ अलग होती है जिसे हम जल्द ही अपने फ़ूड ब्लॉग पर कवर करेंगे। 

बाकी आप अपने अनुसार कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहे तो बिल्कुल ट्राई और साथ ही कमेंट करके हमारे साथ भी शेयर करें।   

दही वड़ा का स्वास्थ पर असर | Health Efects of Dahi Vada 

एक सामान्य कुक के नज़रिये से कहूं तो सेहत के लिहाज से दही वड़ा और इसमें डाले जाने वाले इंग्रेडिएंट्स इसे जायकेदार के साथ पौष्टिक डिश बनाते है। 

दही वड़े में मुख्य रूप से दो इंग्रेडिएंट्स होते है एक दही और दूसरा उरद या मूंग दाल के वड़ा। दाल कोई भी हो प्रोटीन का अच्छा सोर्स होती है। 

हालाँकि, उरद दाल काफी लोगों सूट नहीं करती उन्हें पाचन सम्बंधित दिक्कत हो सकती है। ऐसे लोग मूंग दाल वड़ा बना सकते जो काफी हेल्दी होगा हमने वैरिएशंस में भी बताया।

ऐसे ही दही के अनेक फायदे है जैसे कि इसमें फैट की मात्रा कम होती है जो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही मिल्क प्रोडक्ट होने से दही कैल्शियम होता और पचने में भी आसान होता है। 

हालाँकि सर्दियों के मौसम में या जुखाम हुआ हो तो दही खाने से बचे नहीं तो आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है। लेकिन गर्मियों में दही और दही वड़ा दोनों सेहत के लिए अच्छे है।  

निष्कर्ष | Conclusion

यह बेहद जायकेदार dahi vada recipe in hindi जिसे आप खास मौकों के साथ कभी भी बना सकते है। नरम और स्पंजी वड़े, खट्टे/मीठी दही, मीठी चटनी और चटपटे मसालों की जुगलबंदी आपकी ज़ुबां को मंत्रमुग्ध कर देंगे। 

हाँ, इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम है लेकिन अगर खाने से प्यार हो तो ये मेहनत कुछ भी नहीं।  तो, इस व्यंजन को घर पर ज़रूर ट्राई करें और अपने परिवार और प्रियजनों को भरपूर प्यार के साथ सर्व करें। साथ ही अपने सुझाव कमेंट कमेंट करें।

Post a Comment

0Comments

Do not paste any spam link.

Post a Comment (0)